Suzuki e-Access 2025 Electric Scooter भारत में लॉन्च होने जा रहा है और ये Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इसे खासतौर पर भारतीय ट्रैफिक, गर्मी और डेली यूज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। दमदार रेंज, फास्ट चार्जिंग और किफायती कीमत के साथ, Suzuki अब EV सेगमेंट में जबरदस्त एंट्री करने जा रही है।

Suzuki e-Access में 3.07 kWh की LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी दी गई है, जो ARAI द्वारा 95 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज देती है। रियल लाइफ में यह स्कूटर 70 से 75 किलोमीटर तक चल सकता है, जो एक शहर के अंदर डेली अप-डाउन करने वालों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। LFP बैटरी सुरक्षित, कम गर्म होने वाली और ज्यादा लंबे समय तक चलने वाली मानी जाती है।
इस स्कूटर में 4.1 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 15 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 71 किमी/घंटा है, जो शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। यूज़र को बेहतर अनुभव देने के लिए इसमें चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं Eco, Mode A, Mode B और Reverse Mode जिससे स्कूटर को अपनी सुविधा के अनुसार कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

चार्जिंग की बात करें तो Suzuki e-Access में दो ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप AC नॉर्मल चार्जर से चार्ज करते हैं तो यह स्कूटर लगभग 6.42 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा। वहीं अगर आप DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो यह स्कूटर सिर्फ 2.12 घंटे में 100% चार्ज हो जाता है। यानी ऑफिस हो या घर, जल्दी चार्जिंग का झंझट अब नहीं रहेगा।
Suzuki ने इस स्कूटर में सभी जरूरी स्मार्ट फीचर्स भी दिए हैं। इसमें मिलता है एक TFT डिजिटल डिस्प्ले, जो स्पीड, बैटरी, राइडिंग मोड और अलर्ट्स को क्लियर दिखाता है। साथ ही इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी की मदद से कॉल, मैसेज और नेविगेशन की सुविधा भी दी गई है। Keyless Start System, USB मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और LED DRL के साथ यह स्कूटर टेक्नोलॉजी के मामले में किसी से कम नहीं है।

इस स्कूटर का डिजाइन सभी उम्र के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी सीट हाइट 765 mm है, जिससे हर कोई आसानी से चला सकता है। इसमें 12 इंच के ट्यूबलेस अलॉय टायर्स दिए गए हैं और 17 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज है जिसमें एक हेलमेट और जरूरी सामान आराम से रखा जा सकता है। ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट Disc ब्रेक और रियर Drum ब्रेक दिए गए हैं, जो राइड को सेफ बनाती हैं।
Suzuki e-Access 2025 electric scooter को भारत में जुलाई 2025 में लॉन्च किया जाएगा और इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत ₹1.10 लाख से ₹1.25 लाख के बीच होगी। यह स्कूटर खासतौर पर Ola S1, TVS iQube और Honda Activa EV को टक्कर देने के लिए लाई जा रही है। कीमत के मुकाबले इसके फीचर्स और रेंज काफी संतुलित हैं।
👉 More Info: Visit Suzuki Official Website
👉 Also Read: MG Cyberster 2025 Electric Car – Price, Range & Launch in India