Hyundai AURA 2025 – दमदार लुक, शानदार माइलेज और स्मार्ट फीचर्स ₹6.49 लाख से शुरू

Hyundai AURA 2025 front side view in silver color with sporty design and alloy wheels

अगर आप भी एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो दिखने में शानदार हो, चलाने में आरामदायक हो, और माइलेज भी ज़बरदस्त दे- तो Hyundai Aura 2025 आपके लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। Hyundai ने इस साल Aura कार को और भी ज़्यादा बेहतर बना दिया है।अब इसमें नया S AMT वेरिएंट आया है, जो सस्ती कीमत में ऑटोमैटिक गियर वाली सुविधा देता है।

अब आपको Hyundai AURA का ऑटोमैटिक वेरिएंट सिर्फ ₹8.08 लाख में मिल जाएगा, जो पहले ₹9 लाख से ऊपर था। यह नया S AMT मॉडल उन्हीं लोगों के लिए है जो ट्रैफिक में बिना गियर बदले आराम से चलाना चाहते हैं।साथ ही Hyundai Aura अब सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, ESC, TPMS, रियर कैमरा और Hill Start Assist जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। यानी अब कम बजट में भी सुरक्षित कार मिल रही है।

इंजन परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज

Hyundai Aura में आपको दो इंजन विकल्प मिलते हैं।पहला है 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, जो 83 PS की ताकत और शानदार परफॉर्मेंस देता है।दूसरा है CNG वर्जन, जिसमें यही 1.2 लीटर इंजन CNG पर चलता है और 69 PS की पावर प्रदान करता है।माइलेज की बात करें तो, पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट लगभग 20.3 kmpl का माइलेज देता है, जबकि पेट्रोल AMT वेरिएंट करीब 19.2 kmpl तक का एवरेज देता है। वहीं, अगर आप ज्यादा माइलेज चाहते हैं, तो Aura का CNG वर्जन आपके लिए बेहतर है, जो करीब 28 km/kg तक का माइलेज देता है।इस तरह Hyundai Aura 2025 अपने सेगमेंट में बेहतरीन पावर और माइलेज का संतुलन प्रदान करती है।

शानदार डिजाइन और कलर ऑप्शन्स के साथ

नई Hyundai Aura 2025 अब पहले से भी ज्यादा स्मार्ट और प्रीमियम नजर आती है। इसके फ्रंट में आपको स्टाइलिश LED DRLs (दिन में जलने वाली लाइट्स), आकर्षक नई ग्रिल और क्रोम टच मिलते हैं, जो इसे एक मॉडर्न और लग्जरी लुक देते हैं। पीछे की तरफ शार्प टेल लाइट्स और एक आकर्षक बूट स्पॉइलर इसके स्पोर्टी अपील को और बढ़ाता हैं। इसके अलावा, Hyundai Aura 2025 शानदार कलर ऑप्शन्स में भी उपलब्ध है, जैसे Fiery Red, Polar White, Starry Night और Titan Grey, जो हर किसी के स्टाइल को मैच करने के लिए परफेक्ट हैं।

Hyundai AURA 2025 rear view showcasing LED tail lamps, spoiler and bold bumper design in silver color

प्रीमियम केबिन, फीचर्स से भरपूर

Hyundai Aura 2025 के केबिन अंदर कदम रखते ही आपको एक सॉफ्ट, कम्फर्टेबल और टेक्नोलॉजी से भरपूर अनुभव होगा । इसमें आपको कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जैसे की 8-इंच टचस्क्रीन जो आपके फोन से आसानी से कनेक्ट हो जाता है, और वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, जिससे आपको चार्जिंग की टेंशन नहीं रहती। पीछे बैठे पैसेंजर्स के लिए भी AC वेंट दिए गए हैं, ताकि सबको बराबर कूलिंग मिले। इसके अलावा, इसमें शानदार Arkamys म्यूजिक सिस्टम, मॉडर्न डिजिटल स्पीडोमीटर, स्टार्ट/स्टॉप बटन, और ड्राइव को आसान बनाने के लिए स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स भी दिए गए हैं। ये सब मिलकर Hyundai Aura 2025 को अपने सेगमेंट में एक प्रीमियम और स्मार्ट चॉइस बनाते हैं।

सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई Hyundai Aura अब हर वेरिएंट में 6 एयरबैग्स देती है, जिससे ड्राइवर, आगे बैठने वाला और साइड पैसेंजर्स सभी पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं। Aura में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट में शामिल हैं — ESC (Electronic Stability Control) ताकि गाड़ी स्लिप न हो, Hill Start Assist, जिससे चढ़ाई पर रुकने के बाद कार पीछे न लुड़ेके, और TPMS (Tyre Pressure Monitoring System) जो टायर में हवा कम होने पर तुरंत अलर्ट देता है। इसके अलावा, रियर कैमरा और सेंसर पार्किंग को आसान बनाते हैं, और बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स भी दिए गए हैं। ये सब फीचर्स Hyundai Aura 2025 को अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा सुरक्षित कारों में से एक माना जाता है।

Hyundai AURA 2025 की आधिकारिक जानकारी के लिए Hyundai Aura 2025 Highlights पर जाएं।

Also Read : MG Cyberster 2025 Electric Car – Price, Range & India Launch

Suzuki E-Access 2025 Electric Scooter – Price, Range, Features

Leave a Comment