Kia Carens Clavis EV 2025: 7-Seater SUV, 490KM Range

Kia Carens Clavis EV 2025 luxury electric SUV with 7-seater, 490KM range, ADAS safety, sleek design parked in forest
Kia Clavis EV 2025 luxury 7-seater SUV with 490KM range, starts ₹18lakh
अगर आप ऐसी कार की तलाश में हैं जो आपकी फैमिली के हर सदस्य को सुकून दे, शानदार दिखे और साथ ही एडवांस टेक्नोलॉजी से भरपूर हो, तो Kia Carens Clavis EV 2025 आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है।इसकी कीमत ₹18 लाख (एक्स-शोरूम) से है और टॉप मॉडल की कीमत ₹26 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Kia Carens Clavis EV 2025 interior with dual digital displays, premium beige leather seats and blue ambient lighting
Experience the plush cabin of Kia Carens Clavis EV 2025 with its dual digital displays, premium beige seats, and modern ambient lighting.

Kia Carens Clavis EV को कंपनी ने एकदम SUV की तरह मस्क्युलर लुक दिया है ताकि ये सड़कों पर दूसरों से अलग नजर आए।फ्रंट में आपको EV स्पेशल बंद ग्रिल, शार्प LED DRLs और मस्क्युलर बोनट मिलेगा जो इसे दमदार बनाता है।साइड में चौड़े व्हील आर्च, बड़े 17-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और सॉलिड क्रीज़ इसे भारी और शानदार दिखाते हैं।पीछे की ओर कनेक्टेड LED टेललाइट्स और स्पॉइलर इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं।इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी काफी अच्छा है, जिससे यह भारतीय सड़कों पर बिना टेंशन के चल सकेगी।ये SUV सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि रोड पर अपने प्रेजेंस से सबका ध्यान भी खींच लेगी।

Kia Carens Clavis EV के केबिन में आपको वही प्रीमियम फील मिलेगी जिसकी चाहत आजकल हर फैमिली को होती है।ये SUV 7-सीटर लेआउट में आएगी, जिसमें सेकंड रो में कैप्टन सीट्स और थर्ड रो में फोल्डेबल सीट्स दी गई हैं ताकि फैमिली के सारे मेंबर आराम से बैठ सकें।डैशबोर्ड पर ड्यूल 12.3-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है एक ड्राइवर के लिए डिजिटल क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए।इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जर, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक टेलगेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ भी दिया जाएगा, जिससे लंबी ट्रिप में आपकी फैमिली और ज्यादा खुश होगी।पूरी तरह से यह कार अंदर बैठते ही आपको एक लग्जरी SUV जैसा फील देगी।

Interior view of Kia Carens Clavis EV 2025 showcasing 7-seater layout with 490 km electric range
Kia Carens Clavis EV 2025 offers a spacious 7-seater layout and an impressive 490 km range a perfect electric SUV for families and long-distance travel.

Kia Carens Clavis EV में दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे, जिससे आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं।पहला है 42 kWh बैटरी पैक, जो लगभग 390 किलोमीटर की ARAI सर्टिफाइड रेंज देगा।और दूसरा है 51.4 kWh बैटरी पैक, जिससे आपको करीब 490 किलोमीटर की लंबी ARAI रेंज मिलेगी। रियल वर्ल्ड कंडीशन में, यानी जब आप AC चलाएंगे और सिटी हाईवे पर चलाएंगे, तब भी ये कार आपको करीब 320-410 किलोमीटर की रेंज दे सकती है, जो Nexon EV या XUV400 से बेहतर है।इसके अलावा इसमें DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे यह सिर्फ 40 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाएगी।

Rear side view of Kia Carens Clavis EV 2025 electric SUV in silver finish with modern tail light design
The Kia Carens Clavis EV 2025 features a bold and futuristic rear design, combining modern aesthetics with electric performance a perfect blend of innovation and style.

Kia Carens Clavis EV में सेफ्टी को लेकर कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं किया गया है।इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, हिल-स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में मिलेंगे।सबसे खास बात है इसका लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) जो इस प्राइस रेंज में बहुत कम कारों में आता है।इसमें आपको मिलेगा ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग,लेन कीप असिस्ट,ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग,स्मार्ट क्रूज कंट्रोल।साथ ही पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स भी है।

Also read: MG Cyberster 2025 Electric Car Launch Date, Price, Range & Features

Suzuki e-Access 2025 Electric Scooter – Price, Range & Features

Leave a Comment